Lucknow : मनचले की हरकतों से परेशान होकर लड़की घर में हुई कैद!
Lucknow Crime News : यूपी के लखनऊ में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। नाबालिग के माता-पिता भी इतने डर गए हैं कि उन्होंने बच्ची के स्कूल में होने वाले मंथली टेस्ट भी छुड़वा दिए हैं।
ADVERTISEMENT

आशीष श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP News : यूपी की राजधानी लखनऊ में मनचले की हरकतों से परेशान होकर एक नाबालिग ने खुद को घर में कैद कर लिया है। वो बेहद डरी हुई है। वो ही नहीं, बल्कि उसके मां-बाप भी डर गए है। उन्होंने बच्ची के मंथली टेस्ट भी छुड़वा दिए हैं। थक हार कर लड़की ने इस बाबत पुलिस में शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
क्या है पूरा मामला ?
ADVERTISEMENT
ये वाक्या लखनऊ के थाना पारा इलाके में हुआ। एक नाबालिग प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है। उसके माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं। इस वजह से पड़ोस में रहने वाला शोहदा देवा उर्फ दिव्यम बच्ची को परेशान कर रहा था। स्कूल में आते-जाते समय उसका पीछा करता है। लड़की ने इसका विरोध भी किया लेकिन वो नहीं माना।
पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक, मनचला युवक स्कूल के बाहर तक उनकी बेटी का पीछा करता है, इसीलिए एक हफ्ते से बच्ची को स्कूल नहीं भेजा है।
ADVERTISEMENT
एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी फरार है और लगातार उसके घर पर दबिश दी जा रही है।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT