कर्नाटक के मांड्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, दो क्लासमेट समेत तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Karnataka Crime Rape News: कर्नाटक के मांड्या में 17 साल की लड़की के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया और उन्होंने इस कृत्य का एक वीडियो बना लिया तथा बाद में उसे इसके जरिये ब्लैकमेल किया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो किशोर हैं। पुलिस ने बताया कि जिले के मद्दूर तालुक में चार नवंबर को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

पुलिस ने बताया कि पीड़िता दो आरोपियों को जानती थी, जो उसके सहपाठी थे। पुलिस के अनुसार, एक किशोर उसे तालुक मुख्यालय शहर मद्दूर के एक लॉज में ले गया, जहां उसने अपने दो दोस्तों के साथ उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए पीड़िता को भेजा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो के जरिए पीड़िता को बार-बार ब्लैकमेल किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। 

दो क्लासमेट समेत तीन गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दो किशोरों सहित सभी तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...