Jodhpur News: शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला
जोधपुर में शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की हुई मौत, तबियत बिगड़ने पर बेहोश होने पर निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया, Do read more crime news Hindi, Jodhpur crime news, and webstories on Crime Tak.
ADVERTISEMENT

अशोक शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
राजस्थान के जोधपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक दुल्हन की महज 10 घंटे के बाद ही मौत हो गई। क्या उसे कोई पहले से बीमारी थी ? या फिर उसे गर्मी लग गई। ये स्थिति अभी तक साफ नहीं है।
पूरा मामला जानिए
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक, बालेसर के तेना गांव के सुभाष मेघवाल बारात लेकर मंगलवार रात कुई जोधा गांव में छगनाराम के घर गए थे। सुभाष ने अपनी दुल्हन रेखा के साथ सात फेरे लिए और शादी की सारी रस्में पूरी की। अचानक दुल्हन रेखा की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि दिनभर देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भयंकर गर्मी में दुल्हन घर आकर सो गई, लेकिन काफी देर तक नहीं उठी तब उसे घर की महिलाओं ने उठाया और उसके कुछ ही घंटों के बाद उसकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
