झारखंड में विदेशी लड़की से 7 लोगों ने किया गैंगरेप, खुद ही बाइक चला अस्पताल पहुंची स्पेन की पीड़ित महिला

ADVERTISEMENT

spanish-woman Gangrape in Dumka
spanish-woman Gangrape in Dumka
social share
google news

Jharkhand Spain women rape : अतिथियों की सेवा करने वाला देश इंडिया एक बार फिर विदेशी सैलानी लड़की से दुष्कर्म की घटना को लेकर शर्मसार है. स्पेन की लड़की से झारखंड के दुमका में गैंगरेप की घटना हुई है. 7 आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया. महिला अपने पति के साथ थी. पहले वो पाकिस्तान घूमने गए थे. वहां से घूमकर बांग्लादेश पहुंचे और फिर इंडिया आए थे. ये लोग बाइक से घूम रहे थे. फिलहाल दुमका के एक गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे. उसी दौरान कुल 7 लोगों ने मिलकर उस विदेशी महिला से गैंगरेप किया था. जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है.

spanish-woman Gangrape in Dumka

SIT करेगी पूरे केस की आगे जांच

PTI की रिपोर्ट के अनुुसार, झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था।

यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर ‘PTI' से कहा, ‘‘पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार खुद गत रात घटनास्थल पर गए और वहां डेरा डाले हुए हैं। जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना, संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक घटना की जांच कर रहे हैं। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मीडिया को बयान देने को कहा है।’’ इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि इस घटना में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। यह कथित अपराध उस दिन हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और जबरन वसूली को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

बाइक से टूर पर थे, झारखंड से नेपाल जाना था

विदेश से भारत घूमने आई एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी. यहां करीब 7 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाज के बाद पीड़िता खुद अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची. डॉक्टरों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है. स्पेन से एक महिला यहां घूमने आई थी. घटना बीते शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. महिला के साथ उसका पति भी था। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे.

ADVERTISEMENT

पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर विदेश से भारत आए थे। ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए थे. इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे. यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रह रहे थे.
झारखंड की स्पेनिश महिला को नेपाल जाना था. जब महिला टेंट में थी तभी करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. रेप पीड़ित विदेशी महिला को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया है. पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर दुमका अस्पताल पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.

ADVERTISEMENT

 

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने

इस घटना को लेकर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया कि घटना में 7 आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी 4 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. दंपती बाइक से पश्चिम बंगाल से नेपाल की ओर दुमका से गुजर रहे थे. इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गयी. कुंजी गांव में शाम होने के कारण दोनों टेंट लगाकर रुक गए। देर रात गश्त कर रही पुलिस को दोनों मुख्य सड़क पर बदहवास हालत में मिले. पूछताछ में घटना की जानकारी हुई। दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की उच्च स्तरीय मेडिकल जांच करायी जा रही है.

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT