50 का दूल्हा, नाबालिग दुल्हन...फिर हुई पुलिस की एंट्री
Jharkhand Crime News: झारखंड के बोकारों में एक अधेड़ अपना धर्म और नाम छुपाकर नाबालिग युवती से शादी करने उसके घर पहुंच गया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, वैसे ही आरोपी तुरंत फरार हो गया।
ADVERTISEMENT

सत्यजीत कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Jharkhand Crime News : झारखंड के बोकारो में एक अधेड़ शख्स ने एक नाबालिग से शादी कर ली। फिर क्या था मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
कैसे हुई दोस्ती ?
ADVERTISEMENT
ये घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की की मां 6 महीने पहले बोकारो में लोन लेने बैंक गई थी। उसी दौरान लड़की की मां की मुलाकात अधेड़ से हुई। उसकी उम्र 50 साल थी। उसने अपना नाम संजय बेसरा बताया था। उसने महिला का लोन पास करवा दिया था, जिसके बाद मुस्लिम अधेड़ शख्स लगातार महिला को फोन करता रहा। बाद में उसने महिला के घर आना जाना शुरू कर दिया।
जब भी वो अधेड़ शख्स महिला के घर आता था तो वो पुलिस की वर्दी में आता था। वो खुद को दूसरे जिले का पुलिस अधिकारी बताता था। गरीबी के कारण परिवार इस अधेड़ से अपनी बेटी की शादी करने को तैयार हो गया।
ADVERTISEMENT
कैसे पहुंची पुलिस घटनास्थल पर ?
ADVERTISEMENT
शादी का कार्यक्रम जारी था। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी एक मामले में जेल की सजा काट चुका था। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से नकली वर्दी भी मिली है।
ADVERTISEMENT