कोर्ट में NCB ने आर्यन को कहा 'प्रभावशाली व्यक्ति', आर्यन के वकील अमित देसाई ने क्या दिए तर्क, जानें
In the court, NCB called Aryan an 'influential person', what arguments did Aryan's lawyer Amit Desai give, know
ADVERTISEMENT

आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है. सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कराने वाले सीनियर एडवोकेट अमित देसाई कोर्ट में बहस कर रहे हैं. इससे पहले, NCB ने कोर्ट में अपने जवाब दाखिल करते हुए ये भी कहा कि आर्यन एक 'प्रभावशाली व्यक्ति' है. ऐसे में जमानत मिलने पर वो सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं.
वहीं, इस केस में सुनवाई के लिए आर्यन की तरफ से सतीश मानशिंदे के साथ नामी एडवोकेट अमित देसाई को भी हायर किया गया. अमित देसाई इससे पहले, साल 2002 में सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कराने को लेकर चर्चा में आए थे.
कोर्ट में क्या-क्या हुआ
ADVERTISEMENT
आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने कोर्ट में जो प्रमुख दलीलें दीं...
क्रूज पर गिरफ्तारी के दौरान अरबाज और अन्य दो से रिकवरी हुई लेकिन आर्यन से कुछ भी बरामद नहीं हुआ.
ADVERTISEMENT
आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला. सिर्फ इस बात के कि उसने कुछ सेवन किया है. अरबाज ने बयान में कहा है कि वो मेरा दोस्त है लेकिन मुनमुन धमेचा के बारे में कुछ नहीं कहा है. ऐसे में सभी एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं, ये दावा कहां तक सही है.
ADVERTISEMENT
पंचनामा में भी मुनमुन का नाम नहीं है लेकिन उसे इनके साथ गिरफ्तार किया गया है. पंचनामा में आर्यन के पास से भी कुछ रिकवरी होने का जिक्र नहीं है.
आर्यन खान का इस मामले में अभी तक हुई किसी भी रिकवरी से कोई लेना-देना नहीं है. एनसीबी ने रिमांड के लिए जो तथ्य 4 अक्टूबर को पेश किए थे वही बातें 3 अक्टूबर को भी कही थी. दोनों कॉपी-पेस्ट जैसा लग रहा है.
इस पूरे मामले में हर तरह की सूचना दूसरे आरोपियों से मिल रही है. लेकिन ये पूरी कहानी ऐसे बनाई गई है और ऐसा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि आर्यन और दूसरे आरोपियों के बीच सीधे कोई रिलेशन है.
ड्रग्स के अवैध तरीके से तस्करी करने का आरोप स्वाभाविक रूप से बेतुका है. ये लड़का जिसके पास कुछ नहीं है, और कुछ बरामद भी नहीं हुआ. सभी झूठे आरोप हैं.
NDPS एक्ट का सेक्शन-27ए ड्रग्स की अवैध तस्करी करने से जुड़ा है. लेकिन ये आर्यन खान पर लागू नहीं होता है. क्योंकि आर्यन से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. ये दूसरों पर जरूर लागू हो सकता है लेकिन आर्यन पर नहीं.
ADVERTISEMENT
