Mumbai News : अगरबत्ती बेचने से लेकर क्राइम रिपोर्टर फिर you tuber से लेकर BIG BOSS तक का पूरा सफर हिंदुस्तानी भाऊ का !
अगरबत्ती बेचने से लेकर क्राइम रिपोर्टर फिर you tuber से लेकर BIG BOSS तक का पूरा सफर हिंदुस्तानी भाऊ का, Do read latest bollywood crime news, crime news in Hindi and viral video on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT


'HINDUSTANI BHAU' PROFILE / ARRESTING STORY : जानते है कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में अगरबत्ती तक बेची है। इतना ही नहीं वो एक रेस्टोरेंट में वेटर भी रहे हैं। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ फिर सुर्खियां में है। दरअसल पुलिस ने उनके खिलाफ छात्रों के भड़काने का मामला दर्ज किया है। आपको हिंदुस्तानी भाऊ के जीवन की अब तक की कहानी बताते है।


एनजीओ चलाते हैं भाऊ
भाऊ ने अश्विनी पाठक नाम की लड़की से अरेंज मैरिज की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम आदित्य है। बेटे के नाम पर हिंदुस्तानी भाऊ एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते हैं, जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान है।
ADVERTISEMENT



कभी अगर बत्ती बेची, कभी वेटर बने फिर बने YOU TUBER
बिग बॉस के घर में आने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ यू-ट्यूब पर अपने भारत-पाकिस्तान के संबंधों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर वीडियो साझा करते रहते थे। हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में काफी गाली-गलौच भी करते दिखते थे। हिंदुस्तानी भाऊ जब छोटे थे तो उनके पिता की नौकरी चली गई थी, जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी भाऊ पर आ गई। पैसो की तंगी के कारण भाऊ ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और परिवार को संभालने के लिए शुरुआती दौर में वेटर और घर-घर अगरबत्ती बेचने का काम भी किया है।
ADVERTISEMENT


क्राइम रिपोर्टर हिंदुस्तानी भाऊ
ADVERTISEMENT
ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है। इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई के एक लोकल अखबार में रिपोर्टर की नौकरी भी की थी।


किस किस विवाद से है नाता ?
बिग बॉस में उनका विवाद मायरा शर्मा से हुआ। हिंदुस्तानी भाऊ इसको लेकर भी वो सुर्खियों में रहे। शैफाली जरीवाला को वो बहन मानते है। एकता कपूर के खिलाफ भी उन्होंने थाने में शिकायत दी थी।

ADVERTISEMENT