Farmani Naaz ने गाया हरियाणवी गाना! सपना चौधरी के गाने पर समां बांधा
Farmani Naaz: फरमानी के यूट्बू चैनल पर उनकी आवाज में सॉलिड बॉडी का मजेदार वर्जन सुनकर मजा ही आ जाएगा। फरमानी के साथ ये गाना फरमान ने गाया है। दोनों की जुगलबंदी दमदार है।
ADVERTISEMENT

Farmani Naaz: फरमानी नाज ने सपना चौधरी का गाना गाया है। फरमानी के यूट्बू चैनल पर उनकी आवाज में सॉलिड बॉडी का नया वर्जन अपलोडिड है। फरमानी के साथ ये गाना फरमान ने गाया है। इस गाने पर कोई म्यूजिक नहीं बल्कि ढोलक की थाप दी गई है। फरमानी नाज के टीम मेंबर भूरा ढोलक ने अपने ढोलक की थाप से समां बांध दिया है। फरमानी का ये गाना गांव के लोगों के बीच शूट किया गया है।

लोगों ने माशाअल्लाह, गुड परफॉर्मेंस, बहुत प्यारी आवाज जैसे कमेंट्स किए हैं। हालांकि फरमानी उस वक्त विवादों में आ गई थी, जब उन्होंने हर-हर-शंभू गाना गाया था। उन पर कट्टरपंथियों ने फरमान जारी किया था।
हालांकि फरमानी द्वारा गाया हुआ गाना हर-हर-शंभू सुपर हिट हुआ था। इसके बाद फरमानी ने हर-हर-कृष्णा गाया था। अब सपना चौधरी के गाने को गाने पर फरमानी की तारीफ हो रही है।
ADVERTISEMENT