Crime Story : फेसबुक वाली दोस्ती के बाद मर्डर की अनोखी कहानी

ADVERTISEMENT

murder mystery
murder mystery
social share
google news

Crime Story in hindi : करनाल एक गांव हरसिंहपुरा से 24 नवंबर 2022 को उसी गांव की एक 55 साल महिला राजवंती अपने घर से कहीं गायब हो गई। पुलिस अब राजवंती की गुमशुदगी के मामले की जांच कर रही थी। लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। वो अपने घर में किसी को बताए बगैर कहीं चली गई थी। इस सिलसिले में घरवालों ने घरौंदा थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। महिला की दिमागी हालत ठीक थी। किसी से कोई शिकायत परेशानी नहीं थी। अचानक कहां गई ये राज बना हुआ था।

ऐसे में अब गुमशुदगी के इस रहस्यमयी मामले की जांच सीआईए स्टाफ के हवाले कर दी गई। इस बीच पुलिस का ध्यान एक अजीब इत्तेफाक पर गया। इत्तेफाक ये कि जिस रोज़ से राजवंती देवी गायब थी, उसी रोज़ उसी गांव में एक लड़की की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी। 25 साल की इस लड़की का नाम अंतिमा था।

ऐसे हुई थी अंतिमा की मौत

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

अंतिमा अपने ही घर में करंट लगने और झुलसने की वजह से मारी गई। ये वारदात तब हुई, जब लड़की के घरवाले बाहर थे। जब घरवाले लौटे, तो बेटी की लाश देख कर सन्न रह गए। वैसे तो लाश की हालत ऐसी थी कि उन्हें अपनी बेटी को पहचानना मुश्किल हो रहा था। लेकिन कपड़े और ज्वेलरी ये गवाही दे रहे थे कि ये अंतिमा की ही लाश है। अब घरवालों ने भरे मन से अपनी बेटी की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

अब पुलिस ने दोनों मामलों की जांच साथ में करने का फैसला किया। पता चला कि अंतिमा की मौत को हादसा मान कर ही उस मामले में घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। उसकी मौत की कोई जांच नहीं हुई थी। ऐसे में सीआईए स्टाफ ने अंतिमा की मौत के बारे में पता करना शुरू किया। अंतिमा की मौत के बाद पुलिस ने उसके सोशल मीडिया एकाउंट्स की पड़ताल की। और इस कोशिश में उसे एक चौंकानेवाली बात पता चली। उसका सोशल मीडिया एकाउंट एक्टिव था और लोकेशन उत्तर प्रदेश के शामली में दिख रहा था।

ADVERTISEMENT

अब सीआईए स्टाफ की टीम करनाल पहुंची और उसने सीधे उस जगह पर दबिश दी, जहां का लोकेशन शो हो रहा था। पुलिस को तो शक था ही। शक सही निकला। वहां अंतिमा मिल गई। वो अंतिमा जो चार महीने पहले अपने ही घर में शॉर्ट सर्किट करंट और जलने से मारी गई थी। ज़ाहिर है अंतिमा जिंदा थी। तो फिर सवाल है कि मरी कौन थी? जवाब है मरी थी अंतिमा के गांव में रहनेवाली 55 साल की महिला राजवंती देवी।

ADVERTISEMENT

 

फेसबुक पर हुआ अफेयर, अंतिमा ने बताई कहानी

पुलिस के शिकंजे में आई अंतिमा ने बताया कि उसका शामली के एक लड़के से फेसबुक पर अफेयर था। लेकिन घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में वो अपनी मौत दिखा कर अपने आशिक के साथ सुकून की जिंदगी जीना चाहती थी। प्लानिंग उसने पहले से तैयार रखी थी। बस उसे मौके का इंतजार था। इत्तेफाक से 24 नवंबर को उसके घरवाले कहीं बार गए थे। और मौका पाकर उसने अपने पड़ोस में रहनेवाली राजवंती देवी को बुला लिया। इसके बाद उन्हें पानी में नींद की गोली मिला कर दे दी। जब राजवंती गोली खाने की वजह से बेहोश हो गई तो पहले उसने राजवंती का गला घोंटा, फिर करंट लगाया और फिर अपने कपड़े पहना कर आखिरकार उसकी लाश जला दी। ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई और उसके साथ शादी कर शामली में ही रह रही थी। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और साथ ही राजवंती देवी की मौत का राज भी फाश हो गया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT