बच्चों को सामने 'ठाकुर साहब' ने बंदूक की नोक पर किया दलित महिला का गैंगरेप!
बच्चों को सामने 'ठाकुर साहब' ने बंदूक की नोक पर किया दलित महिला का गैंगरेप! gangraped of dalit woman in front of kids in dhaulpur
ADVERTISEMENT

धौलपुर में ऊंची जाति के लोगों ने मिलकर रोते बिलखते और अपनी मां को छोड़ देने की फरियाद लगाते बच्चों के सामने उनकी मां का रेप कर दिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक गैंगरेप करने वालों में लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं।

आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम तब दिया जब पीड़ित दलित महिला अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी तभी ये लोग आए और उसे घेरकर उसके साथ बलात्कार की इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला के बच्चे सामने रोते रहे, फिर भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति को आरोपियों ने पिस्तौल की बट से मारा गया और वो वहां से भाग गया। इसके बाद, लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया, इस दौरान महिला के बच्चे वहीं थे, और उन्हीं रो-बिलखते बच्चों के सामने महिला का रेप किया गया।
ADVERTISEMENT

आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं, पीड़िता की शिकायत पर अनुसूचित जाति, जनजाति कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
ADVERTISEMENT
