मुर्गे की मौत पर ‘मर्डर’ केस? मचा बवाल विधायक पुत्र की शिकायत से मुसीबत में फंसी पुलिस
Ex-MLA's son files 'murder' complaint over chicken's death in Maharajganj
ADVERTISEMENT

महाराजगंज से संवाददाता अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट
हालांकि ऐसी वारदात के बारे में आपने शायद ही सुना होगा जहां पर एक मुर्गे की मौत की जांच की मांग की जा रही है। बकायदा पुलिस में मुर्गे के कत्ल की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शिकायत तो ले ली है लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करी क्योंकि खुद पुलिस को समझ नहीं आ रहा है की जांच की शुरुआत कहां से की जाए।
दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के पिपरा कल्याण गांव के रहने वाले पूर्व विधायक के बेटे के पाले हुए मुर्गे की मौत का है। महाराजगंज के पूर्व विधायक दुखी प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सिंदुरिया थाने में मुर्गे के कत्ल की एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में राजकुमार ने लिखा है कि वो पक्षी प्रेमी हैं।
ADVERTISEMENT
उनके घर में उन्होंने कई पक्षी पाल रखे हैं जिनमें तोता और कबूतर के साथ ही चार मुर्गी और एक मुर्गा पाल रखा है। शिकायत में लिखा गया है कि राजकुमार का परिवार किसी काम से महाराजगंज शहर गया हुआ था जबकि उनका बेटा विकास स्कूल गया था। विकास जब स्कूल से लौटा तो देखा कि मुर्गा तड़प रहा था। राजकुमार को शक है कि मुर्गे को किसी ने ज़हर दिया था जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
मालकिन कहती थी रिश्ते बनाने हैं, मालिक देता था पत्नी से दूर रहने की हिदायत
एक अजीब जॉब कॉन्ट्रैक्ट में उलझ कर कैसे चली गई एक नौजवान की जान
अब मामला पुलिस के पाले में है और उसे इसकी जांच भी करनी है। सबसे पहले तो मुर्गे की मौत किस वजह से हुई है उसे पता करने के लिए मुर्गे का इंसान की तरह से पोस्टमॉर्टम करना पड़ेगा।
ADVERTISEMENT
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि आखिर मुर्गे की मौत जहर देने की वजह से हुई है या फिर मुर्गा किसी बीमारी की वजह से मरा है। पुलिस ने विधायक के बेटे की तहरीर ले ली है। हालांकि मुर्गे की मौत के इस मामले से खुद पुलिस हैरान-परेशान है। यही वजह है कि पुलिस ने अब तक पर्चा दर्ज नहीं किया है।
ADVERTISEMENT
इस मामले में अब पुलिस वेटरनरी डॉक्टर से सलाह ले रही है जिसके बाद ही मुर्गे की मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल तो इस अजीबोगरीब मामले से पुलिस अपना पिंड छुड़ाने की कोशिश में लगी हुई है।
मर्डर मिस्ट्री : दुबई से सुपारी, कर्नाटक में क़त्ल, लेकिन चाय के 2 कप ने खोला राज़तेलांगना में पुलिस ने किया था मुर्गे को गिरफ़्तार
कुछ महीने पहले तेलांगना में मुर्गे की लड़ाई के दौरान मुर्गे ने अपने मालिक को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल तेलांगना में मुर्गों की लड़ाई का काफी प्रचलन है। मुर्गों की लड़ाई कराई जाती है और उस पर काफी सट्टा भी लगता है।
खासतौर पर लड़ाई के लिए ट्रेन किए गए इन मुर्गे के पांव में एक चाकूनुमा धारदार हथियार बांधा जाता है जिससे मुर्गा सामने वाले मुर्गे को चोट पहुंचाता है।
ऐसी ही एक लड़ाई के लिए ले जाने के दौरान मुर्गे का मालिक उसे अपनी गोद में उठा रहा था तो मुर्गे ने गुस्से में वो धारदार हथियार अपने मालिक की गर्दन में मार दिया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
इस मामले में बाकी लोग तो भाग खड़े हुए लेकिन मुर्गा वहीं रह गया जिसे पुलिस ने लॉकअप में बंद कर दिया था।

यहां पर भी पुलिस पशोपेश में थी कि मुर्गे के खिलाफ कत्ल का मुकदमा कैसे चलाया जाए। हालांकि जो एफआईआर दर्ज की गई थी उसमें मुर्गे को आरोपी बनाया था। एफआईआर में पूरी वारदात के बारे में भी लिखा गया था।
एयरपोर्ट पर जांच के लिए डाला था बैग इंसानी खोपड़ी देखकर उड़ गए होश! पति कनाडा से कर रहा था E-SEX की मांग, शिकायत लेकर थाने पहुंची पत्नी!ऑनलाइन गेमिंग से लेकर क़त्ल की वारदात तक कैसे एक बेटा बन गया अपने ही पिता का क़ातिल?ADVERTISEMENT
