Delhi Crime: लिव-इन पार्टनर ने कराया 14 बार गर्भपात, लड़की ने की खुदकुशी

ADVERTISEMENT

Delhi Crime: लिव-इन पार्टनर ने कराया 14 बार गर्भपात, लड़की ने की खुदकुशी
social share
google news

Delhi Crime News: साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर (Live-in-Partner) पर शोषण का आरोप लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर लिया। आरोप है कि इस दौरान 8 साल में महिला का 14 बार दबाव डालकर गर्भपात (Abortion) भी कराया गया। जिसके बाद परेशान होकर महिला ने 5 जुलाई को खुदकुशी कर ली।

शुरुआत में पुलिस इसे खुदकुशी मानकर चल रही थी, लेकिन कब महिला के कपड़े से सुसाइड नोट मिला तो जांच के बाद जैतपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला जिसकी उम्र करीब 33 साल थी वो दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहती थी। महिला शादीशुदा थी और उसकी दो बेटियां भी है, लेकिन 9 सालों से महिला अपने पति से अलग रह रही थी। अपनी दोनो बेटियों को महिला ने पढ़ने के लिए हॉस्टल में भेज दिया था।

ADVERTISEMENT

पुलिस को इस महिला की खुदकुशी की जानकारी 5 जुलाई को चली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच गए पुलिस ने देखा था कि महिला ने पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

जांच के दौरान महिला के कपड़े से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में महिला ने पिछले 8 सालों की आपबीती लिख रखी थी। अपने आत्महत्या के लिए बिहार के मधेपुरा के रहने वाले एक शख्स को जिम्मेदार बताया।

ADVERTISEMENT

आरोपी नोएडा के एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है। महिला ने लिखा है कि पिछले 8 सालों के दौरान वो 14 बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन हर बार दबाव डालकर गर्भपात कर दिया गया।

ADVERTISEMENT

सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि उसने अपने मोबाइल में आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर रखे हुए हैं। पुलिस ने मोबाइल को सील कर लिया और जांच के बाद एफ आई आर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜