Delhi Crime: दिल्ली में 'कसाई' की दरिंदगी! नाबालिग बच्ची का रेप के बाद काट दिया गला

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Rape and Murder: दिल्ली में नाबालिग लड़की (Minor Girl) का अपहरण (Kidnap) किया गया और रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नही रेप के बाद लड़की की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। रेप और हत्या करने वाले आरोपी (Accused) को मध्य जिला पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने यमुना खादर के जंगल में आठ साल की बच्ची का अपहरण, बलात्कार औक कत्ल के केस में 36 वर्षीय कसाई को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की डीसीपी श्वेता चौहान ने जानकारी दी कि 36 साल का आरोपी रिजवान उर्फ ​​बादशाह तुर्कमान गेट इलाके में कसाई का काम करता था।

जो की नशे का आदी था और यमुना खादर में अक्सर चरस-गांजा पीने जाया करता था। डीसीपी के मुताबिक 4-5 अगस्त की दरमियानी रात पीड़ित परिवार ने घर में अपनी बेटी को गायब पाया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत दरियांगज थाने में की गई।

ADVERTISEMENT

अभी पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि 18 अगस्त को यमुना खादर इलाके में लापता बच्ची का लाश मिली। लाश पर गंभीर चोटों के निशान थे। डीसीपी ने जानकारी दी है कि वारदात के खुलासे के लिए 50 पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम का गठन किया गया था ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।

जांच में पता चला कि ​​घटना से पहले आरोपी बादशाह को पीड़ित बच्ची की झुग्गी के आस-पास देखा गया था। कुछ चश्मदीदों नें पुलिस को बताया कि आरोपी बच्ची को टॉफी खाने पीने की चीज दिया करता था।

ADVERTISEMENT

इस जानकारी के बाद रिजवान को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रिजवान उर्फ बादशाह कसाई ने पुलिस को बताया कि पीड़िता ने उसे अपनी मां के साथ अंतरंग स्थिति में देखा लिया था। ऐसे में उसने उसे मारने का फैसला किया।

ADVERTISEMENT

जिसके बाद वह रात में पीड़िता के घर में घुसा और सो रही बच्ची का अपहरण कर उसे यमुना खादर जंगल में ले गया। जंगल में पहले बच्ची के साथ रेप किया और बच्ची का गला काट दिया। लाश की पहचान ना हो इसके लिए कसाई ने लड़की का चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...