कमर में पिस्टल, गले में मोटी चेन, डैम में मोबाइल फोन गिरा तो फूड़ इंस्पेक्टर ने बहा दिया उसका 41 लाख लीटर पानी
Crime News: मोबाइल फोन को निकालने के लिए एक फूड़ इंस्पेक्टर ने करीब 41 लाख लीटर पानी बहा दिया, पोस्ट से किया निलंबित.
ADVERTISEMENT

Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पंखाजूर का एक मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है. यहां बांध (Dam) के बाहरी हिस्से में गिरे मोबाइल फोन को निकालने के लिए एक फूड़ इंस्पेक्टर ने करीब 41 लाख लीटर पानी बहा दिया. घटना सामने आने पर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने अधिकारी राजेश विश्वास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था. अब निलंबित फूड इंस्पेक्टर (Food Inspector) राजेश विश्वास अपनी एक पुरानी फेसबुक पोस्ट के चलते दूसरे मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. महंगे मोबाइल और गाड़ियों के शौकिन राजेश की एक फोटो विदेशी पिस्तौल के साथ वायरल हो रही है. इस मामले में अब छत्तीसगढ़ पुलिस नोटिस जारी कर सकती है.
Crime News:10 फरवरी 2022 को शेयर की गई पोस्ट में राजेश विश्वास अपनी कमर में एक जर्मन मेड पिस्तौल खोंसे नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा दिख रहा है, मेरी आलोचना करने वालों से वादा है मेरा, उन्हें मेरी तारीफ करने का मौका अवश्य दूंगा.
ADVERTISEMENT
