शादी का कार्ड देने आए नकली रिश्तेदारों ने दिया लूट की असली वारदात को अंजाम

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

ये वारदात चेन्नई के ताम्बरम इलाके की है। यहां के कुरिनजी नगर के एक मकान में 19 साल की लड़की अपने घर पर अकेली थी। लड़की के पिता जो पेशे से कारपेंटर है वो काम पर गए हुए थे जबकि लड़की की मां सुगुना पल्लीकनई गई हुई थी। लड़की की मां को गए हुए एक घंटे का वक्त बीता होगा कि घर की घंटी बजी।

लड़की ने जाली लकड़ी का दरवाजा तो खोला लेकिन उसने जाली वाला दरवाजा बंद ही रखा। लड़की ने देखा की करीब 30 साल की उम्र की एक महिला और पुरुष घर के दरवाजे पर खड़े हैं। उन्होंने बताया कि वो उसकी पिता के दूर के रिश्तेदार हैं। देखने में भी दोनों ठीकठाक लग रहे थे पहनावा भी अच्छा था। दोनों ने मास्क पहन रखा था।

इसके बाद उन्होंने एक प्लेट और शादी का कार्ड निकाला। प्लेट में फल और मेवा रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि वो शादी का कार्ड देने के लिए आए हैं। अब पुष्पलता को लगा कि ये मामला असली है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

उसने दरवाजा खोल दिया दोनों घर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने पुष्पलता को पानी लाने के लिए कहां। पुष्पलता पानी लेने गई दोनों ने पानी पिया और फिर घर के अंदर दाखिल हुए आदमी ने चाकू निकाल लिया।

उसने चाकू पुष्पलता के गले पर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने डरा धमकाकर पुष्पलता से घर में रखे जेवरात और कैश के बारे में पूछा। घबराई पुष्पलता ने दोनों को घर में रखी ज्वैलरी और कैशे के बारे में बता दिया जिसके बाद दोनों ने घर में रखा करीब 2.5 लाख का जेवर और 1.5 लाख कैश लेकर फरार हो गए।

ADVERTISEMENT

चढ़ावे के नाम पर भगवान को भी देते थे लूट का हिस्सा, इंदौर पुलिस ने पकड़े अजीबोगरीब चोर!

लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने पुष्पलता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और उसके हाथ पांव भी बांध दिए थे। शाम 7 बजे पुष्पलता की मां घर लौटकर आई तब जाकर इस वारदात का पता चला। बेसुध पड़ी पुष्पलता ने अपनी मां को पूरी वारदात के बारे में बताया और इसके बाद पुलिस को इत्तिला दी गई।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुराग की तलाश में खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वो अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़ रहे हैं तो उन्हें ये बात साफतौर पर समझा दें कि किसी अनजान आदमी या औरत के लिए वो घर का दरवाजा ना खोलें।

लग्ज़री कारों और प्लेन से ट्रेवेल कर के करता था चोरी, पकड़ा गया तो मिली 2 करोड़ की ज्वेलरी फास्टैग ने फेरा चोरी के PERFECT प्लान पर पानी!SDM के घर चोरी के दौरान कुछ नहीं मिला तो चोरों ने लेटर में लिखा "जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना चाहिए था कलेक्टर."

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT