Rape News : 6 साल की बच्ची से 22 साल के लड़के ने किया रेप
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में छह वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Rape News : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 6 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई। बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडईपंडरिया थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Chhattisgarh News : उन्होंने बताया कि बालिका की मां ने थाने में शिकायत की है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को चॉकलेट देने का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब उसकी मां थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की खोज शुरू की। युवक अपने गांव से लगे जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT