दूल्हे के सामने ब्वॉयफ्रेंड ने भर दी दुल्हन की मांग! पुलिस ने अक्ल ठिकाने कर दी

ADVERTISEMENT

दूल्हे के सामने ब्वॉयफ्रेंड ने भर दी दुल्हन की मांग! पुलिस ने अक्ल ठिकाने कर दी
social share
google news

ये मामला गोरखपुर का है जहां बुधवार को एक बारात आई, शादी की रस्में चल रही थी। बता दें कि दूल्हा जयमाल की स्टेज पर दुल्हन को वरमाला पहनाने जा ही रहा था कि उससे पहले प्रेमी ने पहुंचकर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। अचनान हुए इस घटना क्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि, बुजुर्गों की मदद से मामला सुलझाया। विवाद निपटने के बाद सुबह दूल्हा दुलहन को विदा करा के अपने साथ घर ले गया।

जानकारी के मुताबिक युवक और उसी गांव की युवती के बीच काफी वक्त से अफेयर चल रहा था। कुछ दिनों पहले लड़का कमाने के लिए गांव से बाहर चला गया। इस बीच युवती के परिवारीजनों ने उसकी शादी तय कर दी। शादी तय होने की जानकारी जब लड़को हुई तो वो दो दिन पहले गांव आ गया। एक दिसंबर को लड़की की शादी होनी था और बारात भी आ गई। दोनों शादी वाले दिन ही लड़की के घर पर सजे वरमाला स्टेज पर प्रेमी ने चढ़कर दुलहन की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों एक दूसरे के गले से लिपट गए। ये देख लोग अवाक रह गए। लड़की के परिजन ने 112 नम्बर पर इस घटना की सूचना दी। इसी बीच दूल्हा और दुलहन के परिजन के बीच मामला गरम हो गया, उधर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया। वह अपने घर चला गया। इसी बीच लड़की और दूल्हे के पक्ष के लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुलहन को विदा कराकर अपने घर चला गया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜