टिफिन के बहाने अपनी ही भतीजी के साथ चाचा ने किया रेप, ग्रामीणों ने की चाचा की पिटाई
Bihar Rape News: बिहार के आरा में टिफिन देने के बहाने से 13 साल की छात्रा के साथ चाचा ने बलात्कार किया, छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकठ्ठे हो गए।
ADVERTISEMENT

Bihar Crime News: आरा में 13 साल की छात्रा टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी, जिसके बाद वहां पर एक शर्मसार घटना हुई यह वाक्या गुरुवार का बताया जा रहा है जिसमें क्षात्रा अपने घर से दूर गांव में ट्यूशन पढ़ने गई थी. वो ट्युशन से घर अपनी फ्रेंड के साथ आ रही थी. इसी दौरान उसके चाचा वहां आ जाता है और टिफिन देने के बहाने से उसे पिकअप वैन में बिठा के ले जाता है।
बच्ची ने चीखना- चिलाना शुरू कर दिया
बताया जा रहा है जिसके बाद चाचा ने पिकअप वैन एक सुनसान जगह पे जाकर रोक दी और फिर चाचा बच्ची के साथ रेप करने लगा। जिसका बच्ची ने विरोध किया पर हैवान चाचा कहां किसी की सुनने वाला था उसने बच्ची के साथ रेप किया जिसके बाद बच्ची ने चीखना- चिलाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
बच्ची की चीख- पुखार सुन कर ग्रामीण लोग वहां पर इकठ्ठे हो गए और चाचा को पकड़ कर पीटने लगे और उसके बाद बिहिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्रामाणों ने चाचा को पुलिस के हवाले कर दिया, साथ ही पुलिस ने चाचा को मेडिकल जांच के लिए भी भेज दिया है। बच्ची को भी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENT
Note:ये खबर क्राइम तक में Internship कर रही निधी शर्मा ने लिखी हैं।
ADVERTISEMENT
