Lucknow Airport से इस तरह भागे 36 गोल्ड स्मगलर, सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा, VIDEO आया सामने
ADVERTISEMENT
Lucknow: वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से तस्कर भाग रहे हैं। इन तस्करों को रोकने की कोशिश भी कोई नहीं कर रहा है।
Lucknow: वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से तस्कर भाग रहे हैं। इन तस्करों को रोकने की कोशिश भी कोई नहीं कर रहा है।
Lucknow Video: यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई। एयरपोर्ट पर शक की बिनह पर हिरासत में लिए गए 36 तस्कर मौके से फरार हो गए थे। अब इन स्मगलरों की फरारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से तस्कर भाग रहे हैं। इन तस्करों को रोकने की कोशिश भी कोई नहीं कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में कथित रूप से तस्कर अपने एक बीमार साथी को लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं।
आराम से साथी को लेकर एयरपोर्ट से निकल गए तस्कर
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को शारजाह से एक फ्लाइट में 36 स्मगलर्स सवार होकर लखनऊ उतरे थे। ये बताया जा रहा है कि उनके पास करीब चार करोड़ का सोना था। इन यात्रियों के पास भारी मात्रा में सिगरेट और कैश के साथ पेट में सोना छुपाए जाने की सूचना मिली थी। ऐसी जानकारी थी कि सभी 36 लोगों ने पेट में लगभग कई किलो सोना छुपा रखा है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 8 कस्टम ऑफिसर हुए सस्पेंड किए जा चुके हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
36 तस्करों को हिरासत में लिया था
जानकारी के मुताबिक कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोने की तस्कीर के शक में शारजाह से आने वाले ने 36 यात्रियों को मंगलवार को हिरासत में लिया था। हैरानी की बात ये है कि कुछ घंटों के भीतर सभी 36 स्मगलर्स कस्टम की हिरासत से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए। जबकि सभी को एयरपोर्ट परिसर के भीतर कड़ी केंद्रीय सुरक्षा में रखा गया था।
ADVERTISEMENT
एक जवान आगे आया, फिर किनारे हो गया
ये सनसनीखेज मामला खुला तो काफी वक्त बीतने के बाद लखनऊ पुलिस को जानकारी दी गई थी। जब तक बात पुलिस तक पहुंची तब तक ये सभी 36 कथित स्मगलर एयरपोर्ट से फरार हो चुके थे। ये सभी यात्री रामपुर टांडा के रहने वाले थे। लखनऊ पुलिस का कहना है सूचना मिलने के उपरांत वो चिन्हित स्मगलर्स के बारे में जानकारी जमा कर रही है।
ADVERTISEMENT





