Delhi Crime: दिल्ली में पड़ोसियों से झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या
Delhi Murder: पुलिस ने बताया कि राजू (36) ने सिरसपुर के जीवन पार्क निवासी बबलू की पत्नी से झगड़ा किया और नशे की हालत में उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में पड़ोसियों के साथ झगड़े के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और सात किशोरों को पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि राजू (36) ने सिरसपुर के जीवन पार्क निवासी बबलू की पत्नी से झगड़ा किया और नशे की हालत में उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद राजू कुछ अन्य लोगों को बबलू के कमरे में ले आया, जहां उनमें से एक ने कथित तौर पर उसे चाकू मार दिया।
पुलिस अफसरों के मुताबिक समयपुर बादली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है और हाल ही में दिल्ली आया था।
ADVERTISEMENT
