दिल्ली में महिला के गोली मारी, हालत स्थिर
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड पर पालतू कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को धमकाने के लिए एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिससे एक महिला घायल हो गई।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड पर पालतू कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद हो गया। इस दौरान कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को धमकाने के लिए एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिससे एक महिला घायल हो गई। जिस महिला को गोली लगी है वह आरोपी की कथित प्रेमिका की मां है।
महिला की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फरार आरोपी (28) को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ADVERTISEMENT
यह घटना शनिवार शाम करीब छह बजे मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में हुई।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
ADVERTISEMENT
डीसीपी संजय सैन के मुताबिक, आरोपी फरार है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर इसके पीछे यही वजह है या कुछ और वजहें भी है।
ADVERTISEMENT
इनपुट- पीटीआई
ADVERTISEMENT
