Akshardham Metro Station की छत से छलांग लगाने वाली लड़की की अस्पताल में मौत, देखे VIDEO
Akshardham Metro Station की छत से छलांग लगाने वाली लड़की की अस्पताल में इलाज़ के दौरान हुई मौत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, Read latest crime news in Hindi, क्राइम स्टोरी and video on Crime Tak.
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली युवती की मौत हो गई है। घटना के दौरान जरूर चादर लेकर खड़े CISF जवानों ने उस लड़की को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन क्योंकि चोटें गंभीर थीं, ऐसे में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जाने पूरा मामला
Crime news Hindi: गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक लड़की सुबह सात बजकर 28 मिनट पर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़ गई थी। मौके पर मौजूद CISF जवानों ने लड़की से ना कूदने की अपील की थी, लेकिन लड़की ने छत से छलांग लगा दी थी। जिस समय लड़की ने छलांग लगाई, तब नीचे CISF के कुछ जवान चादर लेकर खड़े थे, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार रही कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने अब दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENT
Suicide News in Hindi: पुलिस के मुताबिक, लड़की दिव्यांग थी, जो ना बोल सकती थी और ना ही सुन सकती थी। अब उसने किस वजह से छलांग लगाई, जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। लड़की की पहचान की कोशिश की जा रही है। लड़की के पैरों और शरीर के कुछ दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी, इस वजह से लड़की की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
