क्या रूस में निजी सेना वैगनर ग्रुप के मुखिया की मौत हुई?

ADVERTISEMENT

 वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रोगोझिन
वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रोगोझिन
social share
google news

Russia-Ukraine War Wagner Group Chief Died ? तो क्या रूस में निजी सेना वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रोगोझिन की मौत हो गई है? ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, रूप में बुधवार को एक विमान दुर्घटना में उसके मारे जाने की खबर है। क्या वो किसी साजिश का शिकार हो गया? ये सवाल भी बना हुआ है।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस विमान में तीन पायलट सहित कुल सात यात्री सवार थे। दुर्घटना की वजहों की जांच जारी है। गौरतलब है कि वैगनर एक प्राइवेट आर्मी है। वैगनर आर्मी रूसी सेना के साथ मिलकर यूक्रेन में युद्ध लड़ रही थी।

बीते कुछ महीनों में प्रिगोझिन रूसी सेना और पुतिन का विरोध कर रहे हैं। यूक्रेन में हजारों की संख्या में भाड़े के सैनिक मौजूद रहे हैं। भाड़े के ये सैनिक वैगनर ग्रुप से जुड़े बताए गए थे।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

कभी येवगेनी प्रिगोझिन पुतिन का रसोइया था। प्रिगोझिन 20 साल की उम्र में ही मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी समेत कई मामलों में शामिल था। वो 9 साल जेल की सजा भी काट चुका है। ऐसे में उसकी मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

विमान हादसे के बाद जारी किए मृतकों के नाम में येवगनी भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग की उड़ान पर था। वैगनर वो निजी सेना है, जो जेंलेस्की के खिलाफ भी लड़ रही थी लेकिन बाद में ये अपने देश रूस के खिलाफ ही हथियार उठाकर सडकों पर आ गए थे। सवाल ये उठ रहा है कि चुनौती देने वाले वैगनर प्रमुख का प्लेन क्रैश हुआ या उसके खिलाफ साजिश के तहत मार डाला गया? इस बीच अमेरिकी राष्ट्पति ने कहा कि इस हादसे से वो चौंके नहीं यानी अमेरिका साफ-साफ पुतिन पर शक साजिश का घेरा कस रहा है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT