क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन करेंगे पूरी दुनिया पर राज? जानिए किसने कही ये बात
क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन करेंगे पूरी दुनिया पर राज? vladimir putin will rule the world
ADVERTISEMENT

Russia-Ukraine War: क्या रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग दुनिया का नक्शा बदलने वाली है। जानकार मान रहे हैं कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरह रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी पूरी दुनिया पर राज करने का मंसूबा पाले हुए हैं। अगर ये जंग वर्ल्ड वॉर में बदली तो दुनिया का अलग सुपरपॉवर रूस होगा और पुतिन पूरी दुनिया पर राज करेंगे। ये भविष्यवाणी सिर्फ जानकार ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सालों पहले बाबा वेंगा ने भी ये भविष्यवाणी कर दी थी।

बाबा वेंगा के मुताबिक रूस भविष्य में दुनिया का बादशाह बनेगा और यूरोप बंजर भूमि के रूप में बदल जाएगी। बाबा वेंगा ने कहा था, 'सब कुछ पिघल जाएगा, जैसे बर्फ हो। सिर्फ़ एक चीज को कोई हाथ भी नहीं लगा पाएगा- व्लादिमीर की शान, रूस की शान। कोई रूस को नहीं रोक पाएगा।' बाबा वेंगा ने ये भी कहा था कि रूस सबको अपने रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा।

सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की खूब चर्चा हो रही, जिन्होंने दशकों पहले इस युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी। यूं तो बाबा वेंगा की मौत साल 1996 में हो गई थी लेकिन उनकी भविष्यवाणियां उनके जाने के बाद भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। और बाबा वेंगा ने अपने जीवन में 5079 तक की कई भविष्यवाणियां की हैं। उनका मानना है कि 5079 के बाद दुनिया तबाह हो जाएगी। खास बात ये है कि बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों को खुद से कहीं नहीं लिखा, उन्होंने इसे बस अपने अनुयायियों को बताई थीं, जो हर साल की शुरुआत में उसे दुनिया के सामने लाते रहते हैं।
ADVERTISEMENT