Video: चीनी सैनिकों और चरवाहों की बीच हुई झड़प! चीन ने फिर की हिमाकत

ADVERTISEMENT

लद्दाख में फिर भारत के चरवाहों और चीन के सैनिकों की भिड़त
लद्दाख में फिर भारत के चरवाहों और चीन के सैनिकों की भिड़त
social share
google news

India-China Dispute: लद्दाख में फिर भारत के चरवाहों और चीन के सैनिकों की भिड़त हुई है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों पक्षों की बीच बहस हो रही है। वीडियो बनाई जा रही है।

दरअसल, ये घटना जनवरी में हुई थी। यहां कुछ भारतीय चरवाहे अपने मवेशियों को चराह रहे थे। ये चरवाहे इस इलाके में भेड़ चराने आए थे। चीनी सैनिकों ने इन्हें रोका। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। चरवाहों का कहना था कि हम भारतीय जमीन पर खड़े हैं।

ये कोई पहली मर्तबा नहीं है, जब चीन ने सीमा उल्लंघन किया है। 2020 में हुए गलवान विवाद हम सबको याद, जब 20 जवान शहीद हुए थे।

ADVERTISEMENT

पूर्वी लद्दाख के चुशुल से पार्षद कोंचोक स्टेन्जिन ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। 
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...