Video: पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का परिवार बोला - यह भगवान का न्याय है, परिवार ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन!
VARANASI Krishnanand Rai Family: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय और बेटे पीयूष राय ने कहा कि यह भगवान का न्याय है।
ADVERTISEMENT
VARANASI Krishnanand Rai Family: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय और बेटे पीयूष राय ने कहा कि यह भगवान का न्याय है। उन्होंने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत की। परिवार ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान अलका राय ने बताया कि यह भगवान का न्याय है। पीयूष राय ने कहा कि आज का दिन, उनके लिए खुशी का है और दीवाली से कम नहीं है। भाजपा के पूर्व विधायक रहे कृष्णानंद राय की हत्या वर्ष 2005 में मुख्तार अंसारी ने करा दी थी। इस दौरान 7 लोगों को AK-47 से भून दिया गया था। परिवार राहत की सांस ले रहा है।
मुख्तार पर कुल 65 केस दर्ज थे। इस दौरान उसे 2 बार उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। सिंतबर 2022 में उसे पहली बार सजा सुनाई गई और 13 मार्च 2024 को दूसरी बार सजा सुनाई गई थी। मुख्तार 2005 से जेल में बंद था। ये दोनों सजाएं उम्र कैद की थी। उस पर आगरा, लखनऊ, बाराबंकी समेत यूपी के कई जिलों में मुकदमें दर्ज थे। यहां तक कि उस पर पंजाब में भी मुकदमें दर्ज थे.
उसकी मौत को देखते हुए गाजीपुर में धारा 144 लगाई गई है। पुलिस ने वहां फ्लैग मार्च भी किया है। प्रयागराज जोन में अलर्ट घोषित किया गया है।
ADVERTISEMENT
उधर, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम की तैयारी है। कुछ ही देर में बांदा के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाने वाला है। 3 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार का पोस्टमार्टम करेगा। बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां बांदा पुलिस के साथ-साथ सीएपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। उधर, इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। आज ही शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।
देर रात मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा बांदा पहुंचा था। वहां उसने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दरअसल, बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बीती रात मौत हो गई। जेल में ही तबीयत बिगड़ी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT