भीख मांगने आई महिला को आटा देने के लिए कमरे में बुलाया, फिर दरवाजा बंद कर लूट ली इज्जत

ADVERTISEMENT

भीख मांगने आई महिला को आटा देने के लिए कमरे में बुलाया, फिर दरवाजा बंद कर लूट ली इज्जत
Crime Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. शाहजहाँपुर जिले में एक व्यक्ति ने भीख मांग रही एक महिला को आटा देने के लिए अपने कमरे में बुलाया. जैसे ही महिला कमरे में दाखिल हुई, उसने दरवाजा बंद कर लिया.

दरवाजा बंद कर वह महिला से रेप करने लगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गया. जलालाबाद थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह पूरा मामला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर अफगानान गांव का है. पीड़िता का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह भीख मांगकर अपना और अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है. पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को वह सिकंदरपुर अफगान गांव में भीख मांगने गयी थी. गांव में लोगों से मांगते हुए वह रामरतन के दरवाजे पर पहुंची. रामरतन ने उसे आटा देने की बात कहकर अपने घर बुलाया.

ADVERTISEMENT

जैसे ही महिला घर पहुंची तो रामरतन ने दरवाजा बंद कर लिया और फिर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा. जब उसने विरोध किया तो रामरतन ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया. इस दौरान जब भिखारी महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए. आसपास के लोगों के आने की जानकारी मिलने पर आरोपी वहां से भाग गए। इस मामले में जलबलाबाद थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜