UP News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई 2 लोगों की मौत, 17 घायल

ADVERTISEMENT

UP News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई 2 लोगों की मौत, 17 घायल
Social Media
social share
google news

Uttar Pradesh: मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए।पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) धनंजय मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ के महाराजगंज इलाके से शव लेकर मऊ के मुक्तिधाम दोहरीघाट में अंतिम संस्कार करके लोग एक वाहन से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे आजमगढ़ की ओर से आ रही एक कार से वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई।उन्होंने बताया कि हादसे में जगदीश (70) और रामाश्रय (65) की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। उनमें से दो को गंभीर हालत के मद्देनजर काशी हिंदू विश्वविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

ADVERTISEMENT

 

ADVERTISEMENT

 

 


 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜