Prayagraj: ससुराल में फंदे से झूलती मिली बेटी को गुस्साए मायके वालों ने फूंक दिया घर! दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
google news

आनंद राज के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में नवविवाहिता की मौत के बाद उसके घरवालों ने सास-ससुर को आग के हवाले कर दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

डीसीपी (सिटी) दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस को रात 11 बजे कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान मायके पक्ष ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। 5 लोगों का रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबह 3 बजे जब पूरे मकान को सर्च किया गया तो उसमें दो डेड बॉडी मिली, जिसमें एक बॉडी राजेन्द्र केसरवानी और दूसरी शोभा देवी की थी।

पहले अंशिका का शव लटका मिला फिर हुई आगजनी

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ये वाक्या सोमवार देर रात मुट्ठीगंज इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, अंशिका की शादी अंशु के साथ हुई थी। वो धूमनगंज के झलवा की रहने वाली थी, जब कि अंशु मुट्‌ठीगंज का। अंशु व्यापारी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। हालात यहां तक पहुंच गए कि अंशिका ससुराल में फंदे से लटकी मिली।

मायके वालों ने ससुराल वालों का घर फूंका

ADVERTISEMENT

जैसे ही ये खबर आंशिका के परिवारवालों को मिली तो काफी संख्या में लोग अंशिका के ससुराल पहुंच गए। वहां जमकर बवाल मचा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच अंशिका के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर मे बंद कर आग लगा दी, जिसमें अंशिका के सास-ससुर की जलने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

फिलहाल इन दोनों शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस एक तो नवविवाहिता की मौत की तहकीकात कर रही है, दूसरा जिन लोगों ने घर को फूंका है, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT