...वो चारपाई पर सोता रहा, वो उसके टुकड़े करती रही!

ADVERTISEMENT

...वो चारपाई पर सोता रहा, वो उसके टुकड़े करती रही!
UP Pilibhit News
social share
google news

सौरभ पांडे के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। इस सिलसिले में पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है।

ये वाक्या गजरौला के शिवनगर गांव का है। यहां राम पाल अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी उम्र 55 साल है। राम पाल का एक बेटा है सोमपाल। वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता है।

ADVERTISEMENT

मृतक रामपाल 


हत्या की वजह नाजायज संबंध या कुछ और?

रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उनके घर में रामपाल का एक दोस्त भी आया करता था। धीरे-धीरे रामपाल के दोस्त और दुलारो के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई।  

ADVERTISEMENT

...जब घर छोड़ कर चली गई थी दुलारो, फिर आई थी वापस

ADVERTISEMENT

हालात ये पैदा हो गए कि दुलारो ने अपने पति को छोड़ दिया और उसी के दोस्त के घर में रहने लगी। ये बात जब दुलारो के बेटे को पता चली तो उसने इसका विरोध किया। कुछ दिनों के बाद दुलारो वापस आ गई और अपने घर रहने लगी, लेकिन वो एक खौफनाक साजिश को अंजाम देने वाली थी। 

दुलारो ने किया शुरुआत में नाटक, खुद बेटे को पिता के गायब होने की सूचना दी

बीते बुधवार को दुलारो देवी ने बेटे को बताया कि उसके पिता घर पर नहीं हैं। पहले आसपास तलाश गया, लेकिन रामपाल कही नहीं मिला। इस पर बेटे ने अपने पिता के लापता होने की सूचना बुधवार को ही गजरौला थाने में दी। बेटे ने ये भी पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही आई है। पुलिस को ये भी पता चला कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसको लेकर पुलिस को दुलारो देवी पर शक हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर गुरुवार दोपहर बाद दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बाद में उसने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।

दुलारो का कुबूलनामा

दुलारो देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया और कुल्हाड़ी से काटकर शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। अब सवाल ये उठता है कि शव को ठिकाने लगाने में क्या उसका किसी और ने साथ दिया था या नहीं? दुलारो देवी की निशानदेही पर देर शाम नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर पुलिस ने बरामद कर लिया गया। 

क्या कहना है पुलिस का?

सीओ अंशु जैन ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। नहर के पानी को बंद करा दिया गया। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता-पीटता था। उसने जमीन गिरवीं रख दी थी जिससे बेटी की शादी भी नहीं हो पा रही थी। महिला ने रविवार रात अकेले ही अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद दो दिन ये केस छिपा रहा। बुधवार को शिकायत की गई। अब पुलिस ने इस सिलसिले में  आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜