नोएडा में 10वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग महिला ने जान दी
Noida news : नोएडा में एक सोसाइटी में 10वीं मंजिल से कूदकर 63 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी।
ADVERTISEMENT

Crime news
Noida PTI news : नोएडा में शुक्रवार को एक सोसाइटी में 10वीं मंजिल के अपने अपार्टमेंट से कूदकर 63 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा-1) रजनीश वर्मा ने कहा, ‘‘आज शाम करीब साढ़े चार बजे एनआरआई रेजीडेंसी, सेक्टर-45 नोएडा के निवासी अशोक कुमार महेंद्रू की पत्नी विनीता महेंद्रू ने 10वीं मंजिल के अपने फ्लैट से छलांग लगा दी।’’
ADVERTISEMENT
सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया ने महिला के बेटे ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT