1500 किलोमीटर दूर मां से वीडियो कॉल पर बात की, ऑनलाइन फांसी के फंदे से लटक गया युवक!
UP Noida Online Suicide: नोएडा के एक युवक ने अपनी माँ से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली, युवक की मौत हो गई।
ADVERTISEMENT

UP Noida Online Suicide: नोएडा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 साल के युवक ने वीडियो कॉल पर मां से बात करते हुए फांसी लगा ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये मामला थाना एक्सप्रेसवे के वाजिदपुर इलाके का है।
उड़ीसा का रहने वाला था युवक
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाला 30 वर्षीय चंद्रशेखर नोएडा के वाजिदपुर में रहता था। शुक्रवार को चंद्रशेखर ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजन उड़ीसा में रहते हैं।
खुदकुशी और मां का वीडियो कॉल
पुलिस अफसरों ने परिजनों से जब बात की तो पता चला कि युवक ने फांसी लगाने से पहले अपनी माँ को वीडियो कॉल किया था। इस दौरान चंद्रशेखर ने मां को बताया कि वो फांसी लगाने जा रहा है। मां बेटे की ये बात सुनकर उसे समझाने लगी बल्कि गिड़गिड़ाने लगी लेकिन चंद्रशेखर ने वीडियो कॉल पर ही फाँसी लगा ली।
ADVERTISEMENT
