आगरा में शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर लड़की ने की खुदकुशी, आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
UP News: आगरा के रकाबगंज इलाके की रहने वाली एक छात्रा द्वारा शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
ADVERTISEMENT

UP Crime News: आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा द्वारा शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित छेड़खानी से तंग आकर युवती ने 14 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी और 27 नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार चल रहे दो अन्य को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रवि चाहर, आशु व उदय ठाकुर को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि चाहर ने पीड़िता को विवाह करने का प्रस्ताव दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया था जिसके बाद से तीनों उसे परेशान कर रहे थे।
केस के दो आरोपी फरार
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहनपुरा, ईदगाह निवासी उदय ठाकुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान एक ऑडियो टेप मिला है जिसमें उदय और आशु कथित तौर पर छात्रा को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि ऑडियो टेप की भी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
