यूपी के मुजफ्फरनगर में डीजे बजाने को लेकर फायरिंग, बारात में नाचने को लेकर हुये विवाद में चली गोली, बारात गए युवक की मौत

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP Crime Murder: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर हुये विवाद में गोलीबारी हुई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘किंग विला’ समारोह स्थल की है और मृतक की पहचान निखिल तिवारी (35) के रूप में हुई है।

डीजे पर विवाद में चली गोली

मृतक युवक निखिल के पिता अनिल कुमार तिवारी का आरोप है हमारे पास शादी का कार्ड आया था तो हमारा बेटा भी उसमें गया था। शादी में पता नहीं कुछ लड़कों से क्या विवाद हुआ। लड़कों की डीजे वालों से कुछ बात हो रही थी तो हमारे लड़के ने ऐसा टोक दिया बस इतनी सी बात पर गोली मार दी। यह तो लड़के वालों की तरफ से गए हुए थे एवं लडके वाले हमारे जानने वाले थे। हमारे लड़के के दोस्त की शादी थी। झगड़ा तो हुआ ही नहीं उसने तो केवल रोका था कि डीजे वालों कों क्यों गाली दे रहे हो।

बेटा गया था शादी में वापस आई लाश 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने बताया कि गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी से एक बारात यहां आई थी जिसमें नाचने को लेकर विवाद में गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुये तिवारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENT

(PTI)

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT