...जब DM की पत्नी का बैग दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गायब तो मैडम ने FIR दर्ज करा दी!
UP Moradabad DM Wife Bag Missing: यूपी के मुरादाबाद डीएम की पत्नी का बैग एयरपोर्ट से गायब हो गया।
ADVERTISEMENT

जगत गौतम के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP Moradabad DM Wife Bag Missing: यूपी के मुरादाबाद डीएम की पत्नी का बैग एयरपोर्ट से गायब हो गया। इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। बैग में जेवर-कैश समेत 15 लाख का सामान रखा था। डीएम की पत्नी एअर इंडिया और कर्मचारियों पर आरोप लगा रही है। बैग दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हुआ।
ये वाक्या 28 जनवरी का है। मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह है। उनकी पत्नी मंजू सिंह को हैदराबाद जाना था। उन्होंने एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की। वो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। वहां उन्होंने अपना बैग जमा करवाया और स्लिप ली।
ADVERTISEMENT
उसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वो हैदराबाद पहुंचीं तो उन्हें उनका बैग वापस नहीं मिला। उन्हें बताया गया कि बैग नहीं मिल रहा है। मिलते ही सूचना दे दी जाएगी। परेशान होकर जब वो हैदराबाद से मुरादाबाद पहुंची तो उन्होंने सिविल लाइंस में घटना की शिकायत दी।
इस सिलसिले में पुलिस ने एअर इंडिया और एयरपोर्ट कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT