Mathura Crime: वृंदावन आश्रम के पास मिले दो महिलाओं के शव, हत्या की आशंका
Vrindavan Crime: गौरी गोपाल वृद्धाश्रम की 100 मीटर की दूरी पर दो महिलाओं के शव मिलने से लोग हैरान हैं, स्थानीय लोग आश्रम के क्रिया-कलापों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ADVERTISEMENT

Vrindavan Ashram Death: मथुरा के वृंदावन (Vrindavan) कोतवाली इलाके में कथावाचक (Narrator) अनिरुद्ध आचार्य के गौरी गोपाल वृद्धाश्रम (Old Age Home) के बाहर दो महिलाओं (Women) के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों महिलाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। आश्रम के बाहर दो शव मिलने की खबर पाते ही जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस की टीमें छानबीन में जुट गई हैं। पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृत महिलाओं में चंपा गुप्ता लखनऊ एवं सुशीला बिहार की निवासी थीं। दोनों की उम्र 60-61 साल के आसपास बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस आश्रम में चल रही कथा के बाद खासकर वृद्ध लोगों को आश्रम से बाहर फेंक दिया जाता है। आरोप है कि इन महिलाओं के साथ भी यही हुआ जिससे इनकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के गौरी गोपाल वृद्धाश्रम तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में मौजूद है। आश्रम से 100 मीटर की दूरी पर यह दोनों शव मिले हैं। लोगों का आरोप यह भी है कि आश्रम का प्रचार प्रचार तो जोरों पर किया जाता है लेकिन श्रद्धालुओं को सुविधाएं नहीं दी जातीं हैं। श्रद्धालुओं को रात के वक्त आश्रम में रुकने भी नहीं दिया जाता।
पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम बनाकर जांच शुरु कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT