मुख्यमंत्री योगी का विशेष कार्याधिकारी होने का किया दावा, वसूली करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
UP CRIME NEWS: गोरखपुर जिले में पुलिस ने मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी और मंत्री का सहायक होने का दावा कर अधिकारियों को धमकाने और वसूली करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENT

UP CRIME NEWS: गोरखपुर जिले में पुलिस ने मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी और मंत्री का सहायक होने का दावा कर अधिकारियों को धमकाने और वसूली करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के के विश्नोई ने यहां बताया कि पुलिस ने बलिया के किन्नर चांदनी उर्फ चंदन और उसके साथी देवरिया के अशोक यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोप है कि चंदन खुद को किन्नर समाज का अध्यक्ष बताता था। इसके अलावा वह आवाज बदल-बदल कर अधिकारियों को फोन करता था और खुद को कभी मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी, कभी मंत्री का वैयक्तिक सहायक और कभी पुलिस महानिदेशक का सहायक बताता था एवं उनसे अपने काम करवाता था तथा उसके साथ सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों को तबादला की धमकी देता था। वह वसूली भी करता था।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि चंदन पर आरोप है कि वह फोन पर बातचीत में बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। ट्रू कॉलर पर उसका नम्बर कभी मंत्री तो कभी पुलिस महानिदेशक कार्यालय या सचिवालय लिखकर आता था।
विश्नोई ने बताया कि चंदन की इन हरकतों में अशोक यादव भी सहयोग करता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT