धूमधाम से चढ़ी बारात, बग्घी में दूल्हे को मार दी गई गोली, बारात वाली फायरिंग की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Rampur: बारात चढ़त के दौरान रामपुर में दूल्हे को गोली मार दी गई। दूल्हे को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का भाई निकला। गोली लगने से दूल्हा घायल हो गया। दूल्हे का इलाज किया जा रहा है। फायरिंग के बाद बारात में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दूल्हे के बयान दर्ज किए तो पुलिस भी फायरिंग की वजह जानकर हैरान रह गई।

दुल्‍हनियां करती रही बारात का इंतजार

घायल दूल्हे करण के मुताबिक उसने शादी में अपनी मौसी के लड़के अजय को दावत नही दी थी। यही वजह है कि दूल्हे का भाई अजय इसे अपनी बेइज्जती समझ बैठा। बारात के दिन घोड़ी चढ़त के दौरान अजय मौके पर पहुंच गया। अजय के हाथ में तमंचा था। आनन फानन में अजय ने पिस्टल निकाला और करण को गोली मार दी।

बग्‍घी में सवार दूल्‍हे को मार दी गोली

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों परिवारों की पुरानी रंजिश भी थी। घायल दूल्हे का रामपुर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये घटना रामपुर के सिविल लाइंस इलाके के पँवारिया में देर रात हुई। यहां हरदयाल की बेटी की शादी ओम प्रकाश के बेटे करण के साथ तय हुई थी जिसको लेकर करण देर रात उत्तराखंड से रामपुर पंवारिया बारात लेकर आए थे।

ADVERTISEMENT

मौसेरे भाई को उसने शादी का न्‍योता नहीं दिया

देर रात जब बारात चढ़ रही थी। दूल्हा बग्गी में बैठ ही रहा था। तभी मुरादाबाद निवासी दूल्हा के मौसी का लड़का अजय वहाँ आ गया और उसने करण पर फायर झोंक दिया। जिससे दूल्हा करण घायल हो गया इस दौरान बारात में अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT