बरेली में पत्नी ने ईंट मारकर अपने पति की हत्या की

ADVERTISEMENT

बरेली में पत्नी ने ईंट मारकर अपने पति की हत्या की
murder case
social share
google news

UP Crime News: यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर एक युवक की उसकी पत्नी ने ईंट मार कर हत्या कर दी।

नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नवादा नत्‍थुआ निवासी पप्पू (25) की उसकी पत्नी ने ईंट मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ॉ

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, पप्पू मजदूरी करता था और उसकी पत्नी प्राग देवी भी दूसरे गांव में काम करती है। पप्पू अपनी पत्नी पर किसी युवक से अवैध संबंध को लेकर शक करता था जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। शनिवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद उसकी पत्नी ने पप्पू की हत्या कर दी। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜