UP Crime News : बच्चों के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में महिला समेत दो लोगों की हत्या
मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ADVERTISEMENT

UP Crime News: मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में महिला समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुए झगड़े से हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में बच्चों को लेकर मेहराज और इकबाल नामक व्यक्तियों के बीच विवाद हुआ था। तब ये मामला शांत हो गया था। रविवार देर रात फिर विवाद हुआ। इस दौरान गोली चल गई, जो मेहराज (35) को लग गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद कुछ लोग इकबाल के घर पहुंचे और उसकी पत्नी अफ़रोज़ (45) को गोली मार दी। बाद में उसकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद से दोनों पक्षों के लोग घर से फरार हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह-छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये हैं, लेकिन इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT