बच्चे के रोने पर दादा ने किया खूनी तांडव, तेजधार बांके से दादा ने पोते और बहू को काट डाला, दोनों की मौत

ADVERTISEMENT

बच्चे के रोने पर दादा ने किया खूनी तांडव, तेजधार बांके से दादा ने पोते और बहू को काट डाला, दोनों की...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

सीतापुर से अरविंद मोहन मिश्रा की रिपोर्ट 

UP Crime News: यूपी के सीतापुर में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक दादा ने अपने मासूम पोते और बहू की हत्या कर दी। घटना सीतापुर जिले के तालगांव कोतवाली देवरिया की है। पुलिस के मुताबिक बच्चे के रोने से दादा परेशान होता था। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त दादा ने महज बच्चे के रोने से परेशान होकर अपने दो वर्षीय पोते को धारदार हथियार बांके से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मासूम पोते और बहू की हत्या

इतना ही नही बच्चे को बचाने आई उसकी मां पर भी ससुर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बहू की भी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर एसपी चक्रेश मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मय आला ए कत्ल के गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल शुक्रवार सुबह ग्राम देवरिया निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त 50 साल के कामता प्रसाद उर्फ कम्मो ने घर में खूनी तांडव किया। .

ADVERTISEMENT

दादा का घर में खूनी तांडव

कामता ने ने अपने दो साल के पोते आयुष पर बांके से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बच्चे को बचाने आई मां शिखा पर भी ससुर ने बांके से हमला कर उसे बुरी तरह काट डाला। बताया जा रहा है कि कामता प्रसाद अपने पोते आयुष के रोने से परेशान होकर था। जिससे आजिज आकर उसने उस पर बांके से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि जब ये घटना हुई तब शिखा का पति अक्षय कुमार घर में मौजूद नहीं था। वह बाहर काम करता है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜