श्रावस्ती में डबल मर्डर से सनसनी, फसल के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक को ट्रैक्टर से रौंदा, दो की मौत

ADVERTISEMENT

श्रावस्ती में डबल मर्डर से सनसनी, फसल के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक को ट्रैक्टर से रौंदा, दो की ...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP Crime News: श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना इलाके में फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फसल काटने के विवाद 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू पुरवा में फसल काटने के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान खेत में कृषि कार्य के लिए ले जाये गये ट्रैक्टर से कुचलकर विद्याराम (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल दूसरे पक्ष के ननके (26) की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

एक को ट्रैक्टर से रौंदा, दो की मौत

एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मल्हीपुर थाने में हत्या व अन्य सुबंधित धाराओं में कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से चार यानि कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜