यूपी के पीलीभीत में किसान की गला रेतकर हत्या, खेत में लाश मिलने से सनसनी

ADVERTISEMENT

यूपी के पीलीभीत में किसान की गला रेतकर हत्या, खेत में लाश मिलने से सनसनी
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP CRIME NEWS: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  पीलीभीत के दियूरिया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग का शव शनिवार को खेत में बरामद किया गया।

धारदार हथियार से काटकर हत्या

दियूरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृदुल कांत शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नौगामिया गांव निवासी 75 वर्षीय रामभरोसे लाल के रूप में हुई है।

खेत में मिला लहूलुहान शव

शुक्ल ने पत्रकारों को बताया कि रामभरोसे शुक्रवार की अपराह्न दो बजे परिवार के लोगों से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे और इसके बाद से वह लापता थे। उन्होंने बताया कि रामभरोसे के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। उन्होंने कहा कि परिजन अभी किसी पर शक नहीं जता रहे हैं और उन्होंने किसी से रंजिश होने से भी इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜