यूपी के बिजनौर में बीवी को पेंटर से हुआ प्यार, अवैध संबंधों में करा दी पति की हत्या, सूखी नहर में फेंकी लाश
UP Crime News: फहीम पेंटर ने कुछ दिन पहले राजेश कश्यप के घर में पेंट करने का काम किया था इस दौरान उसके राजेश कश्यप की पत्नी से अनैतिक संबंध हो गए थे।
ADVERTISEMENT
बिजनौर से संजीव शर्मा की रिपोर्ट
UP Crime Murder News: बिजनौर में दो दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी के एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है। बिजनौर पुलिस ने राजेश कश्यप की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पति पत्नी और वो की साजिश
खुलासा ये हुआ कि बीवी के अवैध संबंधों के बीच पति रोड़ा बन रहा था लिहाजा पति की हत्या कर दी गई। प्रेम संबंधों में बाधक बनने के कारण पत्नी के प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर हत्या की और लाश को नहर में फेंक दिया था। बिजनौर में 2 दिन पहले जोधूवाला नहर में एक युवक की खून से लगभग लाश बरामद हुई थी जिसकी पहचान बिजनौर शहर के नई बस्ती निवासी राजेश कश्यप के रूप में हुई थी।
ADVERTISEMENT
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवा दिया
शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि राजेश कश्यप अपनी पत्नी में बच्चों के साथ नई बस्ती में रहते थे और एक दिन पहले घर से दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकले थे। उनकी नहर में लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
अवैध संबंधों का जाल
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें बिजनौर के काशीराम कॉलोनी निवासी फहीम पेंटर और कुटिया कॉलोनी निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक राजेश कश्यप की पत्नी के अवैध संबंध फहीम पेंटर के साथ थे। फहीम पेंटर ने कुछ दिन पहले राजेश कश्यप के घर में पेंट करने का काम किया था इस दौरान उसके राजेश कश्यप की पत्नी से अनैतिक संबंध हो गए थे।
ADVERTISEMENT
हत्या के बाद लाश सूखी नहर में फेंकी
जिसके बाद फहीम के रिश्तों का पता राजेश कश्यप को लग गया। जिसके बाद राजेश ने फहीम के घर पर आने जाने पर रोक लगा दी थी और 25 सितंबर को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इस घटना के बाद फहीम ने राजेश कश्यप की पत्नी के कहने पर राजेश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक राजेश को बातचीत के लिए सुनसान जगह बुलाया और गमछे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल के बाद राजेश की लाश को जोधूवाला गांव की सुखी नहर में डाल दिया था।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT