यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी छूट, जल्द जारी होगा आदेश, इन युवाओं को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENT

युवाओं को मिलेगा लाभ
युवाओं को मिलेगा लाभ
social share
google news

UP Big News: आज तक पर चली खबर तो लाखों नौजवानों के दर्द पर यूपी सरकार ने सुनवाई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर जरुरी निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। 

कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट 

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट का आदेश जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार 3 साल आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती की शुरुआत हो रही है। इस बंपर भर्ती के दौरान यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी।

अब तक की सबसे बड़ी भर्ती

16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। जिसमें आपको सभी जानकारियां मिलेंगी। पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत पद महिला आरक्षियों के लिए रिजर्व होंगे। आवेदन करने का शुल्क 400 रुपए होगा।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...