मज़दूर के खाते में जमा हुये दो अरब से अधिक रुपये, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
UP BASTI NEWS: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिहाड़ी मजदूर को उसके बैंक खाते में जमा दो अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये के संबंध में आयकर नोटिस भेजा गया है।
ADVERTISEMENT

UP BASTI NEWS: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिहाड़ी मजदूर को उसके बैंक खाते में जमा दो अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये के संबंध में आयकर नोटिस भेजा गया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव के मूल निवासी शिव प्रसाद निषाद को कुछ दिन पहले यह नोटिस मिला था।
निषाद ने कहा, ‘‘मैं एक मजदूर के रूप में काम करता हूं। मुझे एक बड़ी रकम का आयकर नोटिस मिला है, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।’’
ADVERTISEMENT
नोटिस में निषाद को 20 अक्टूबर या उससे पहले बैंक खाते और लेनदेन के विवरण के साथ स्थानीय आयकर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
यह नोटिस गांव में चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इसने निषाद परिवार को चिंता में डाल दिया है।
ADVERTISEMENT
निषाद ने कहा, ‘‘कुछ साल पहले मेरा पैन कार्ड खो गया था। मेरा मानना है कि किसी ने मेरे खाते में पैसे जमा करने के लिए इसका दुरुपयोग किया है।’’
ADVERTISEMENT
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने लालगंज थाने के प्रभारी से मामले की जानकारी जुटाने को कहा है।’’
इस बारे में स्थानीय आयकर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
(PTI)
ADVERTISEMENT
