बैरक से इस खतरनाक गैंगस्टर को घसीट कर सबके सामने मार डाला, एक भी पुलिसवाला बचाने नहीं आया

ADVERTISEMENT

बैरक से इस खतरनाक गैंगस्टर को घसीट कर सबके सामने मार डाला, एक भी पुलिसवाला बचाने नहीं आया
Tillu Tajpuria Murder 
social share
google news

Tillu Tajpuria Murder Video Latest Update : टिल्लू की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। इससे तिहाड़ जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऐसा लगता है कि जेल नंबर 9 में बदमाशों का कब्जा है, तिहाड़ जेल प्रशासन का नहीं। 
सीसीटीवी के बारे में बताते है। ये सीसीटीवी करीब 2 मिनट का है।

क्या है सीसीटीवी में ?

सुबह करीब 6 बज कर 10  मिनट 45 सैकेंड पर एक आरोपी चादर के जरिए ग्राउट फ्लोर पर , जहां बैरक है, पर कूदता है। करीब 8 सैकेंड के बाद टिल्लू आरोपी को देख कर अपने बैरक की तरफ भागता है और दरवाजा बंद करने की कोशिश करता है। फिर एक-एक करके तीन आरोपी टिल्लू को बैरक से खींचने की कोशिश करते हैं। टिल्लू गेट कस कर पकड़ लेता है और आरोपी गेट बाहर की तरफ खींचते है। इस क्रम में आखिरकार बैरक का गेट खुल जाता हैं और आरोपी टिल्लू को बैरक से बाहर घसीट लाते हैं और ताबड़तोड़ पैनी सलाखों से गोदते रहते है। 

ADVERTISEMENT

Tillu Tajpuria Murder : बैरक के अंदर से एक और कैदी टिल्लू को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वो सफल नहीं हो पाता। करीब 100 से ज्यादा बार टिल्लू पर वार किया गया। इस दौरान एक आरोपी दूसरे कैदियों को रोकता है। हालांकि दूसरी कैदी कोशिश करते हैं कि तीनों आरोपी टिल्लू को न गोदे, लेकिन आरोपी उन्हें धमकाता है। डर की वजह से पांच कैदी कुछ नहीं कर पाते हैं और तीन कैदी उसे गोदते रहते हैं और एक कैदी दूसरे कैदियों को हथियार के बल पर डराता रहता है। तो इस पूरे प्रकरण में 5 कैदी बचाने के मकसद से आते है, जब कि चार कैदियों ने घटना को अंजाम दिया। ये वीडियो करीब 6 बज कर 12 मिनट और 42 सैकेंड तक है। यानी करीब-करीब 2 मिनट का। अब यहां कई सवाल खडे़ होते हैं। मसलन,

सवाल नंबर 1

ADVERTISEMENT

जेल का ये फुटेज कैसे लीक हो गया?

ADVERTISEMENT

जेल नंबर 9 में किन-किन अधिकारियों की ड्यूटी थी ?

सुबह 6 बजे बैरक के पास किस अधिकारी की ड्यूटी थी?

क्या बैरक के बाहर तिहाड़ के सुरक्षा कर्मी नहीं होते है?

अगर नहीं तो इसके पीछे वजह क्या है?

फस्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आना कितना आसान सा लगता है, क्या ये सुरक्षा में खामी नहीं है?

कैसे सलाखों को आरोपियों ने हथियार बना लिया?

कब से ये प्लानिंग चल रही थी और तिहाड़ जेल प्रशासन को भनक तक क्यों नहीं लगी?

क्या जेल नंबर 9 की सुरक्षा बदमाशों के हवाले है?

सवाल बहुत है, लेकिन मरा बदमाश है, इसलिए ज्यादा बवाल हो , ऐसा लगता नहीं है।

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜