Umesh Pal Case: शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाले गिरफ्त में!
Umesh Pal Case:उमेश पाल हत्याकांड में 4 हथियारों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। इस सिलसिले में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वालों को हिरासत में लिया है।
ADVERTISEMENT

Umesh Pal Case: उमेश पाल हत्याकांड में 4 हथियारों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। इस सिलसिले में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वालों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति अतीक अहमद के चकिया इलाके का ही रहने वाला है। जांच में ये बात सामने आई है कि उसके दादा और पिता भी पहले अतीक के लिए काम किया करते थे। उधर, मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है।
इससे पहले पुलिस ने क्रेटा कार के मालिक रुखसार को गिरफ्तार किया था। उसके बहराइच में छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली थी, जिसके बाद रुखसार अहमद को पुलिस ने पकड़ा लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रुखसार प्रयागराज के करेली में ट्रेवल एजेंसी का संचालक है। घटना के बाद से रुखसार परिवार के साथ फरार हो गया था। जांच में ये बात सामने आई है कि Eat on बिरियानी के मालिक नफीस अहमद ने करेली के रहने वाले रुखसार अहमद को ये कार ट्रांसफर कर दी थी। कार मालिक रुखसार अहमद ने बताया था कि वो नफीस अहमद का करीबी रिश्तेदार है।
उधर, मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले मोहम्मद गुलाम के मकान-दुकान को गिराने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची थी। इस दौरान सबसे पहले कुख्यात अपराधी गुलाम की दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया था।
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि वारदात वाले दिन मोहम्मद गुलाम, उमेश पाल के घर की गली में मौजूद एक इलेक्ट्रिक दुकान में खड़ा था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था। तभी से वो फरार है। पुलिस अभी तक इस मामले के शूटर्स को पकड़ नहीं पाई है। कई टीमें मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT
