दिल्ली में लारेंस और गोल्डी बराड़ गैंग के दो बदमाश पकड़े गए, अकाली दल के पूर्व MLA के घर के बाहर की थी फायरिंग
Punjab Ex MLA Firing Case in Delhi: पंजाब के एक बड़े शराब कारोबारी के दिल्ली स्थित घर पर फायरिंग करने के आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Punjab Ex MLA Firing Case in Delhi: पंजाब के एक बड़े शराब कारोबारी के दिल्ली स्थित घर पर फायरिंग करने के आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
दोनों शूटर्स गोल्डी-लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। दोनों ने पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर के बाहर फायरिंग की थी।
इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। दीप शराब कारोबारी है। वो अकाली दल के पूर्व MLA भी रह चुके हैं।
ADVERTISEMENT
इसके पीछे क्या वजह थी, जांच जारी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इसको लेकर जांच कर रही है।
ये वाक्या दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में गत रविवार शाम को हुआ था।
ADVERTISEMENT
पंजाबी बाग पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। निरीक्षण करने पर मौके पर कुछ खाली कारतूस मिले। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये लोग पैदल आए और घर के सामने हवाई फायरिंग कर चले गए। कोई भी घायल नहीं हुआ था।
ADVERTISEMENT
पंजाबी बाग में दीप मल्होत्रा रहते हैं। वह एमएलए रह चुके हैं। इससे पहले भी पंजाब के फरीदकोट में दीप के शराब के ठेकों पर आग लगा दी गई थी। दोनों घटनाओं के पीछे गैंगस्टर एंगल सामने आ रहा है। हालांकि जांच जारी है।
ADVERTISEMENT
