तीन शब्दों में छिपा है बिजनौर की खो-खो खिलाड़ी के क़त्ल का राज़!

ADVERTISEMENT

तीन शब्दों में छिपा है बिजनौर की खो-खो खिलाड़ी के क़त्ल का राज़!
social share
google news

बिजनौर से संवाददाता संजीव शर्मा की रिपोर्ट

पुलिस को ये रिकॉर्डिंग उस लड़के के मोबाइल से मिली है जिससे लड़की आखिरी वक्त बात कर रही थी। उस वक़्त लड़की के मुंह से तीन शब्द निकले थे जिनकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस को लगता है कि खो-खो खिलाड़ी की हत्या की गुत्थी उन तीन शब्दों में ही कैद है।

अगर पुलिस ने इन तीन शब्दों को डिकोड कर लिया तो उन्हें उम्मी है कि वो इस मामले को जल्द ही सुलझा लेगी और गुनहगार पकड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENT

बिजनौर में खो खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या में पुलिस तत्परता से जुटी है इस मामले में शासन के आदेश पर हत्या की जांच रेलवे पुलिस हटाकर सिविल पुलिस को दे दी गई है । इसके बाद एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह ने इस हत्या के खुलासे के लिए एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन को जिम्मेदारी सौंपी है ।

इसके खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और साथ ही एसओजी और स्वाट टीम को भी लगाया गया है।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है । पुलिस को घटनास्थल से एक टिफिन भी मिला था जिसमें डेढ़ रोटी और सब्जी मौजूद थी । पुलिस ने इस टिफिन को भी कब्जे में ले लिया है और फिंगरप्रिंट उठाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है ।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उस मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस कर ली है जो लड़की का मोबाइल घटना के बाद से गायब था।यह मोबाइल मौका-ए-वारदात से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आदमपुर गांव के आसपास जाकर बंद हो गया ।

पुलिस ने मोबाइल बंद होने की जगह के पास से एक युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है उससे पूछताछ चल रही है पता चला है कि उसकी कमर पर कुछ नाखूनों के निशान भी मिले हैं ।

हिरासत में लिया गया यह आदमी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में आने वाले सामान जैसे खाद की बोरी सीमेंट की बोरी को उतारने का काम करता है। फिलहाल अभी पुलिस की पूछताछ जारी है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वह घटना का खुलासा करेंगे क्योंकि घटना की गंभीरता को देखते हुए शासन ने डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर को जिले में ही कैम्प करने के आदेश दिए हैं ।

डीआईजी शलभ माथुर ने घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की आज बारीकी से जांच करते हुए जानकारी ली है ओर परिवार वालो से भी मुलाकात की।

इन तीन शब्दों में छिपा है हत्या का राज़!

पुलिस उस रिकॉर्डिंग के आधार पर भी जांच कर रही है जो लड़की के परिचित लड़के से बरामद हुई है जो घटना के समय मृतक लड़की से फोन पर बात कर रहा था। इस रिकॉर्डिंग में लड़की शुरू मैं चीखते हुए छोड़ देने की बात कर रही हैं। इस दौरान उसने तीन शब्द बोले, “अंकल छोड़ दो”

इसके अलावा ऑडियो रिकॉर्डिंग में और भी कुछ सुनाई दे रहा है लेकिन आवाज थोड़ी साफ ना होने की वजह से उसमें यह साफ नहीं सुनाई दे रहा कि लड़की सौरभ बोल रही है या फिर सूअर बोल रही है । पुलिस लगभग घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई है और इस मामले में लगाई हुई सभी टीमें तत्परता से काम कर रही हैं जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

मौत के बाद खुला 24 साल की दोहरी ज़िंदगी का राज़ एक पत्नी मुस्लिम तो दूसरी निकली हिंदू 24 साल बाद अस्पताल की लिफ्ट से बरामद हुआ नरकंकाल अब निकाली जा रही है 24 साल पहले गायब होने वालों की कुंडली!नशे में दो शराबियों ने रास्ते में मिले अधजले करैत सांप को ही काट खाया, फिर क्या हुआ? जानें

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜